पीलीभीत: पिपरिया दुलई निवासी महिला से दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई मारपीट, कमरे में किया बंद, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी झम्मन लाल ने बताया कि उनकी पुत्री के साथ दहेज को लेकर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री उपासना की शादी 13 जून 2012 को अमित कुमार पुत्र उमेश कुमार निवासी खुदागंज, जिला शाहजहांपुर, हाल निवासी मंगलम् कालोनी थाना कैम्प रूद्रपुर जिला उधमसिंहनगर से की।