गुना नगर: धरनावदा थाना पुलिस द्वारा मोहन पारदी हत्याकांड के आरोपी बदमाश को किया गिरफ्तार
गुना जिले की धरनावदा थाना पुलिस ने 4 जुलाई 2024 को मोहन पारदी हत्याकांड के आरोपी और 50 हजार के इनामी कुख्यात अंतर्राज्यीय बदमाश एहसान पारदी को गिरफ्तार कर लिया। एहसान पारदी पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर अपराधों के कुल 20 मामले दर्ज हैं।