गुना नगर: क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर गुना के तीन युवकों ने तमिलनाडु के व्यापारी से की 67 लाख की ठगी, रुठियाई से गिरफ्तार
गुना के तीन युवकों ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर तमिलनाडु के कोयम्बटूर के एक व्यापारी से 67 लाख रुपये की ठगी की। इन ठगों ने व्यापारी को फर्जी FIR और RBI की गाइडलाइन भेजकर उसके बैंक खाते से सारे पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। व्यापारी को ठगी का एहसास होने पर उसने कोयम्बटूर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।