बहोरीबंद: बिल बकाया होने पर साडा गांव के दो ट्रांसफार्मर बंद, ₹2.18 लाख बकाया होने पर कार्रवाई
कटनी जिले के बाकल वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम साडा में बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के तहत गांव के दोनों 25 केवीए ट्रांसफार्मर बंद कर दिए गए हैं, जिससे पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।