परसिया: जमुनिया जेठू: पत्नी शादी में जाना चाहती थी, पति ने लाठी से मारा, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज
उमरेठ थाना क्षेत्र के जमुनिया जेठु में में महिला शादी में जाना चाहती थी। लेकिन सके पति ने शादी में भेजने की जगह महिला की लकडी लाठी से पिटाई कर दिया। महिला को सिर और हाथ में चोट आई। महिला ने प्रताडना से तंग आकर पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने महिला का मुलाहजा कराया। पुलिस ने शुक्रवार को चार बजे बताया कि मामले की जांच की जा रही है।