बोध गया: मगध विश्वविद्यालय के डॉ. पिंटू कुमार बने INCA बिहार चैप्टर के संयोजक
Bodh Gaya, Gaya | Jun 16, 2026 मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के शिक्षक डॉ. पिंटू कुमार को इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन (INCA) के बिहार चैप्टर का संयोजक नियुक्त किया गया है। हैदराबाद स्थित INCA मुख्यालय ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य बिहार में जियोस्पेशियल विज्ञान, डिजिटल मैपिंग और कार्टोग्राफी के क्षेत्र को मजबूत करना है।