सूरतगढ़: वार्ड 13 में नशे के खिलाफ फूटा आक्रोश, लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रभावी कार्रवाई की उठाई मांग
सूरतगढ़ के वार्ड 13 में कथित नशे के कारोबार के विरोध में शुक्रवार को वार्डवासी लामबंद हुए। गोविंद नायक के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं होने से रोष जताया। 24 फरवरी को पकड़ने के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। यह जानकारी वार्डवासियों ने शाम के समय दी।