पिपरिया: पिपरिया थाना में रॉल- कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
रविवार पूर्वाह्न 11 बजे पिपरिया थाना में थानाध्यक्ष सौरभ सुमन की अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की. मामले के समयबद्ध निष्पादन, विधि व्यवस्था सुदृढ़ रखना आदि को आवश्यक लेकर निर्देश दिया गया.