रसूलाबाद: रसूलाबाद अंतर्गत सोशल मीडिया पर पहचान बनाने वाली युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, गुरुग्राम के नाले में मिला शव
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर हजारों लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली 21 वर्षीय उर्फ आसमा की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आसमा का शव गुरुग्राम के एक नाले से बरामद हुआ, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।