गैरतगंज: गैरतगंज में 18 और 19 अप्रैल को जल आपूर्ति बाधित रहेगी
नगर परिषद गैरतगंज क्षेत्र के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि 18 एवं 19 अप्रैल (शनिवार-रविवार) को शहर में जल आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह निर्णय जल संसाधन विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के चलते लिया गया है। शुक्रवार शाम 7:00 बजे जानकारी के अनुसार, जल संसाधन संभाग रायसेन द्वारा वेरखेड़ी जोराबर लघु सिंचाई योजना के तहत नहर निर्माण कार्य जारी है।