दतिया नगर: भैंस से टकराई मोटरसाइकिल, 12 वर्षीय बालक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जिले के उन्नाव थाना क्षेत्र अंतर्गत लमान माता रोड स्थित लमान माता मंदिर के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की भैंस से टक्कर हो गई, जिसमें एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब गुरुवार 8 बजे डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही