बहादुरपुर: बहादुरपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 209 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बहादुरपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने बहादुरपुर थानांतर्गत कार्रवाई करते हुए एक कार से कुल 208.995 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब लदी कार को जब्त कर पवन कुमार सहनी, पिता मोहन सहनी, निवासी पंडासराय, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।