पूरनपुर: रामलीला मैदान की दीवार से अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन ने की कार्रवाई
पूरनपुर में रामलीला मैदान की दीवार के पास किए गए अतिक्रमण को प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। कार्रवाई नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी की मौजूदगी में की गई। नगर पालिका कर्मियों ने दीवार के आसपास किए गए अवैध कब्जे को हटाया। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी, कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा