सीकर की सबसे बड़ी समस्या सिर्फ हाईवे तक सीमित नहीं है…
यह तस्वीर नानी होते हुए एनएच-52 तक पहुंचने वाले उसी गंदे पानी की है, जो आगे हडर तक लोगों की परेशानी बना हुआ है। यह किसी सड़क का नहीं, बल्कि एक पेट्रोल पंप के मुख्य प्रवेश द्वार का दृश्य है।
सोचिए, जब पेट्रोल पंप के सामने ही इतना पानी भरा हो तो कितने वाहन चालक यहां रुककर ईंधन भरवाना पसंद करेंगे? नतीजा साफ है—पेट्रोल पंप का कारोबार प्रभावित होता है। साथ ही आसपास के ढाबों, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की रोज़ी-रोटी पर भी सीधा असर पड़ता है।
एक तरफ व्यापारी हर दिन लाखों के निवेश और कर्मचारियों का खर्च उठाते हैं, दूसरी तरफ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही की कीमत उन्हें घटते कारोबार के रूप में चुकानी पड़ रही है।
सवाल यही है—इस स्थायी समस्या का समाधान आखिर कब होगा?
क्या सीकर के लोगों और व्यापारियों को इसी तरह हर बरसात में नुकसान झेलना पड़ेगा?
#SikarSandesh #RajasthanNews #NationalHighway #PublicIssue #Sikar
Sikar, Sikar | Jun 26, 2026