भोगांव: भोगांव रेलवे लाइन पर बाउंड्रीवाल से बंद रास्ता चेयरमैन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद खुला, लोगों को मिली राहत
भोगांव के मोहल्ला हथियापौर में रेलवे लाइन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण के कारण बंद हुआ रास्ता चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी के हस्तक्षेप के बाद खुल गया है। रेलवे विभाग द्वारा 3 मीटर का रास्ता छोड़े जाने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।