दरभंगा: दरभंगा के सीएम कॉलेज के परिसर में एनएसएस इकाई के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
दरभंगा के सीएम महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों -छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता प्रपत्र वितरित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मुस्ताक अहमद ने कहा कि भारत में अभी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है और इस पर्व की ओर पूरे विश्व की निगाह है।