पूरनपुर: ट्रक चालकों ने पुलिस अधीक्षक से ट्रांसपोर्ट संचालकों पर वेतन न देने और मारपीट का लगाया आरोप
पूरनपुर/पीलीभीत। अलग-अलग गांवों के तीन ट्रक चालकों ने ट्रांसपोर्ट संचालकों पर बकाया वेतन न देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। ग्राम पिपरिया भजा निवासी पप्पू बक्श ने बताया कि संचालक इरशाद ने 30 हजार रुपये मासिक वेतन पर ट्रक चलाने के लिए रखा था। करीब साढ़े पांच माह वेतन नहीं दिया।