चित्तौड़गढ़: सावता में बाइक फिसलने से बाइक सवार की मौत, बेटे के साथ खेत से लौट रहा था घर, चंदेरिया पुलिस ने की कार्रवाई
चंदेरिया थाना अंतर्गत पुरोहितों का सावता गांव में रविवार शाम दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई. दरअसल 45 वर्षीय कालू गिरी पुत्र नवल गिरी गोस्वामी अपने पुत्र कन्हैया गिरी के साथ बाइक से घर लौट रहा था इस दौरान अचानक बाइक फिसल गई और वह नीचे जा गिरा उसे बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.