बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो शराबियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस अलग अलग जगहों से दो शराबियों को गिरफ्तार कर रविवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराबी थाना क्षेत्र के पकड़िया का है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कराया गया। जहां पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की गई है।