बीना: ग्राम बरमाइन में चोरों ने खंभे से एल्युमिनियम के तार काटे, विद्युत कर्मचारियों को देखकर वाहन व तार छोड़कर भागे
Bina, Sagar | Apr 17, 2026 भानगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरमाईन में बीती रात चोरों ने खेतों में लगी इलेक्ट्रिक लाइन को टारगेट किया। खंबों पर लगे अल्यूमिनियम के तार काटकर चोरी करने लगे। जैसे ही विद्युत विभाग के कर्मचारी चेकिंग के लिए मौके पर पहुंचे, तो चोर घबरा गए। कर्मचारियों को देखते ही चोर पिकअप वाहन और चोरी के तार वहीं छोड़कर अंधेरे में फरार हो गए।