पूरनपुर: कढैया कनपारा में हरे-भरे दो दर्जन पेड़ों पर चला आरा, वीडियो हुआ वायरल
घुघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया कनपारा में हरे-भरे पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार गांव में लगभग दो दर्जन पेड़ों को काट दिया गया, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के मुताबिक आम, कटहल, रोहिणी और नीम के पेड़ों का सफाया कर दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।