मंझनपुर: करारी में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया, साइबर अपराध और नए कानूनों की दी गई जानकारी
कौशाम्बी एसपी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0, साइबर जागरूकता अभियान एवं नए कानूनों को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में करारी के मदर इंडिया कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा एवं नए कानूनों आदि की जानकारी दी।