पिंड्रा: फूलपुर में भतीजे पर वृद्ध के साथ मारपीट का आरोप, लहूलुहान अवस्था में थाने पहुंचा बुजुर्ग, पुलिस जांच में जुटी
दरअसल वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को घर में हो रहे निर्माण के दौरान खिड़की खोलने से मना करने पर भतीजे ने एक वृद्ध पर एट से हमला कर सिर फोड़ दिया। लहूलुहान अवस्था में वृद्ध ने डायल 112 के साथ ही थाने पर शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित का इलाज चिकित्सालय में कराया और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।