अररिया: बसैठी में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां-बेटा घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 14, 2024 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बसैठी वार्ड संख्या 08 में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल मां और बेटे का इलाज किया जा रहा है.