अररिया: डमेंहेली गांव में मकई के खेत में मकई तोड़ने के दौरान एक किशोरी को विषैला सर्प ने डसा, इलाज जारी
Araria, Araria | May 13, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के डमेंहेली गांव में मकई के खेत में मकई तोड़ने के दौरान एक किशोरी को विषैला सर्प ने डस लिया, जिसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है. वहीं किशोरी डमेंहेली गांव निवासी कासीम की पुत्री दिलशान बताई जा रही है.