अररिया: जयप्रकाश नगर में टोटो से गिरकर एक बच्ची हुई घायल,
सदर अस्पताल में इलाज जारी
Araria, Araria | May 14, 2024 शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 7 में टोटो से गिरकर एक बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है. वहीं बच्ची जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 7 निवासी रंजीत कुमार यादव की पुत्री गुड़िया कुमारी बताई जा रही है.