झालरापाटन: चिन्टू उर्फ चिन्टा को राजपासा में निरुद्ध किया गया, चिन्टा गैंग का सरगना, लगातार अपराधों के कारण कार्रवाई
झालावाड़ जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह राठौड़ ने चिन्टा गैंग के सरगना चिन्टू उर्फ चिन्टा उर्फ अरषद अयूब को (राजपासा) के तहत निरुद्ध करने का आदेश जारी किया। उसे झालावाड़ के जिला कारागृह में रखा गया है। चिन्टू अयूब मोहम्मद अन्ना का पुत्र है और पुरानी जेल रोड, इमाम सागर के पास, कोठारी भवन के पीछे, झालावाड़ का निवासी है।