रामगढ़/प्रखंड के बरमसिया पंचायत के हेड बेलवा में सोमवार 2:00 पीएम को आंगनबाड़ी सेविका हेतु आम सभा आयोजित किया गया जिसमें मनोदी मुर्मू व प्रसिला हांसदा ने सेविका चयन हेतु अपना आवेदन जमा किया।जिसमें मनोदी उसकी उच्च शिक्षा के कारण 25 अंक और प्रसिला हांसदा को 21 अंक मिला।जिसपर मनोदी मुर्मू का चयन किया गया मोक पर प्रभारी सीडीपीओ कमलेंद्र सिन्हा मौजूद थे।