बिहारपुर: सूरजपुर पुलिस को अमानत में खयानत के दो बड़े मामलों में मिली सफलता, यूपी और पंजाब में दबिश देकर दो फरार आरोपियों को पकड़ा
सूरजपुर पुलिस को अमानत में खयानत के दो बड़े मामलों में बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में दबिश देकर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहला मामला नयनपुर स्थित यूबी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से 15 लाख रुपए से अधिक कीमत के 30 टन सरिया गायब करने का है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और डेढ़ करोड़ रुपये के ट्रकों की जब्ती हो चुक