बांसवाड़ा: तलवाड़ा बिजली हादसे में डिस्कॉम ने की बड़ी कार्रवाई, जेईएन सहित 4 को निलंबित, एईएन समेत 3 को चार्जशीट
तलवाड़ा में विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कनिष्ठ अभियंता और तीन तकनीकी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर जेईएन मनीष भगोरा, तकनीकी कर्मचारी अभिषेक व्यास, हेमंत जोशी और नीरज जोशी को निलंबित किया गया है। वहीं एईएन महीप जोशी, मुकेश पटेल और देवेंद्र भट्ट को आरोप पत्र जारी किया गया है।