जिले के दगड़खेड़ी के आदिवासी किसानों ने मंगलवार को भगवानपुरा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रामसभा का प्रस्ताव संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी को सौंपकर खेती के रिकॉर्ड गायब होने के मामले में 10 दिन में कार्रवाई की मांग की। जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे की है ।