घाटमपुर: पतारा कस्बे में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान,शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस
पतारा कस्बे में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने बगीचे में फांसी लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने युवक को फांसी के फंदे में लटकता देख तो सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है युवक नशे की आदी था। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।