कानपुर: कानपुर महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी ने सीएमओ को सौंपा मांग पत्र, किडनी रैकेट प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
किडनी रैकेट के सनसनीखेज खुलासे के बाद बुधवार 2 बज कानपुर महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में CMO कानपुर को गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एक मांगपत्र सौंपा। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने CMO कार्यालय पहुंचकर आक्रोश के प्रदर्शन करते हुए इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांगकी