बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट महरहा रोड पर छोटा हाथी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट महरहा रोड में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे छोटा हाथी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार सुरेंद्र सिंह तथा प्रशांत दोनों निवासी दला बला खेड़ा थाना कल्यानपुर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। जिसमें गंभीर सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया।