चंदवारा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में शिक्षक समृद्धि कार्यक्रम संपन्न
तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में 25 से 30 मई तक छह दिवसीय शिक्षक समृद्धि कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, गेमिफाइड मैथ्स टीचिंग, ब्रेन जिम गतिविधियों, लैंग्वेज लैब के उपयोग तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।