रायपुर: उड़ीसा पुलिस ने रायपुर में बदसलूकी का आरोप लगाया, यौन शोषण मामले में आई थी पुलिस, कॉलोनी में हुआ ड्रामा
Raipur, Raipur | Apr 30, 2026 29 अप्रेल बुधवार रात 10 बजे,राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां उड़ीसा से आई पुलिस टीम के साथ आरोपी और उसके साथियों द्वारा बदसलूकी की गई। जानकारी के अनुसार, उड़ीसा पुलिस एक युवती की शिकायत पर दर्ज यौन शोषण मामले में आरोपी योगेश जायसवाल, ब्लॉक नंबर 6 सिंगापूर सिटी को नोटिस देने रायपुर पहुंची थी।