धनौरा: गजरौला क्षेत्र के गांव कटाई में मामूली विवाद के चलते धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कटाई निवासी गजनफर पुत्र इकबाल खान ने बताया है कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे उसका भाई मजार खान पुत्र इकबाल अपने खेत पर थे तभी गांव के ही रहने वाले राज खान, फराद, फरीद, आस मोहम्मद, मेहरबान खान ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट की घटना में दोनों भाई घायल हो गए।