हज़ारीबाग: राम अवधेश सिंह की 89वीं जयंती पर चौकीदार-दफादारों ने उठाईं मांगें
झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत द्वारा गुरुवार को एग्यारह बजे शहीद स्मारक में पूर्व सांसद एवं सामाजिक न्याय के अग्रणी नेता स्व. राम अवधेश सिंह की 89वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने की, जबकि संचालन रामदेव प्रसाद यादव एवं मुनिलाल पासवान ने संयुक्त रूप से किया।