अनूपपुर में 25 मई गंगा दशहरा पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सुबह 7 बजे सोन नदी पुल और चंदास डैम में श्रमदान कर जल स्रोतों की साफ-सफाई की जाएगी। वहीं शाम को सामतपुर तालाब हनुमान मंदिर में कीर्तन कार्यक्रम होगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।