करछना: नैनी बाजार में फर्नीचर के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
यमुना पार क्षेत्र के नैनी बाजार में रविवार देर रात को तिवारी जी बक्सा वाले नमक फर्नीचर की गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। उपस्थित लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम को जानकारी देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।