चायल: जल सत्याग्रह बना जनआंदोलन: पुरखास में सपा-भाजपा नेता एक मंच पर, बदहाल सड़क-नाली को लेकर प्रशासन के खिलाफ की हुंकार
कौशांबी। विकासखंड नेवादा की ग्राम सभा पुरखास में शनिवार चार बजे को जर्जर सड़क और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह दूसरे चरण में भी जारी रहा। सुबह नौ बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम चार बजे तक चलता रहा, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लगातार चलता रहा प्रदर्शन!