वारासिवनी: वारासिवनी में पल्स पोलियो अभियान शुरू, विधायक व पूर्व मंत्री ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की खुराक
सिविल अस्पताल में विधायक विवेक विक्की पटेल एवं पूर्व मंत्री प्रदीप गुड्डा जायसवाल ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। विकासखंड में 0 से 5 वर्ष के 15,784 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। 29 व 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगी।