दमोह: जटाशंकर से निकली पार्थिव शिवलिंगों की भव्य शोभायात्रा, फुटेरा तालाब में हुआ विसर्जन, गाजे बाजे की धुन पर थिरकते नजर आए
Damoh, Damoh | Jun 14, 2026 दमोह जटाशंकर मंदिर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के समापन पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पार्थिव शिवलिंग और भगवान शिव की प्रतिमाएं सजाई गईं। श्रद्धालु ढोल, नगाड़ों, डमरू दल और भजनों की धुन पर नाचते-गाते शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर प्राचीन फुटेरा तालाब पहुंची, और विसर्जन संपन्न हुआ।