जबलपुर: बरगी क्रूज हादसे के 20 दिन बाद ग्वारीघाट में फिर शुरू हुईं नावें, लाइफ जैकेट अनिवार्य
जबलपुर मां नर्मदा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ग्वारीघाट में 20 दिन बाद नौका संचालन आज बुधवार को 10:00 बजे से फिर से शुरू हो गया है। बरगी क्रूज हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से नावों पर लगी रोक को प्रशासन और नाविकों के बीच लंबी बातचीत के बाद सशर्त हटा लिया गया है।