सकलडीहा: खड़ेहरा तथा नईकोट में फर्जी प्रारूप-7 देकर मुस्लिम वोटरों का नाम कटवाने का आरोप, सपा विधायक ने आंदोलन की दी चेतावनी
सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के खड़ेहरा व नईकोट गांव में फर्जी प्रारूप-7 के जरिए मुस्लिम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने शनिवार शाम कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।