समस्तीपुर जिले के सदर अस्पताल परिसर स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल में सोमवार लगभग 12:00 के आसपास दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न इलाके के रहने वाले दो दर्जन से ऊपर दिव्यांगों ने सिविल में भाग लेकर कागजात जमा कराकर अपना प्रमाण पत्र बनवाया।