हनुमानगढ़: डबलीराठान में लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने दो युवकों पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन जनों को दबोचा
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के डबलीराठान में बस स्टैंड के पास लाठी डंडों से लैस होकर आए बदमाशों द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस हमले में दो जने गंभीर