दमोह: मनकी में जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Damoh, Damoh | Jul 8, 2026 दमोह बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद के चलते 22 वर्षीय श्रीराम आदिवासी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।