दमोह: कृषि उपज मंडी में नहीं थम रही चोरी की वारदातें, मसूर की दो बोरियां चोरी कर ले जाते बाइक सवार हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद
Damoh, Damoh | Jun 7, 2026 दमोह कृषि उपज मंडी परिसर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात लगभग 3:30 बजे मोदी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम के सामने से बाइक सवार अज्ञात चोर दो बोरी मसूर चोरी कर ले गए, जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गेट पर ताला और सुरक्षा गार्ड न होने से चोरों को आसानी हुई। व्यापारियों में आक्रोश है। सुरक्षा की मांग की।