छपरा: छपरा में खेत में काम कर रहे मजदूर पर गिरी बिजली, मौके पर हुई मौत
Chapra, Saran | May 29, 2026 सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत दियारा स्थित खेत में परवल तोड़ने गए एक किसान की मौत आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर हो गई. उस दौरान कुछ दूरी पर दूसरे खेत में परवल तोड़ रहे किसानों के द्वारा बारिश कम होने के बाद जब खेत में जाकर उसे देखा गया तो उसका चेहरा और शरीर झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई.